जैन दीक्षार्थियों का नवकार भवन में अभिनंदन 2 को
रायपुर
जैनाचार्यश्री विजयराज म.सा. की आज्ञा में, जैन भगवती दीक्षा अंगीकार कर संयम पथ पर अग्रसर होने वाले दीक्षार्थियों का अभिनंदन किया जाएगा। जैन श्रावक संघ के विश्वास श्रीश्रीमाल ने बताया, अभिनंदन समारोह में मुमुक्षु जितेश भंडारी किसनगंज राजस्थान की दीक्षा 24 फरवरी, श्रद्धा सुराणा देवकर में 2 मई और आनंद पोखरना चेन्नई की दीक्षा 25 अप्रैल को होगी। इस समारोह में मुमुक्षुकों का अभिनंदन स्थानीय श्रावक संघ की ओर से किया जाएगा। यह कार्यक्रम 2 फरवरी को बैरन बाजार स्थित नवकार भवन में सुबह 10 बजे संपन्न होगा। कार्यक्रम में सभी साधर्मिकजनों की उपस्थित का आग्रह स्थानीय श्रीसाधुमार्गीय शांत क्रांति जैन श्रावक संघ ने किया है।

पाठको की राय